मृत सागर क्या है? जहां कोई डूबता नहीं है Dead Sea In Hindi

Mrit Sagar Kya Hai? Jahan Koi Dubta Nahin Hai 

Mrit Sagar Kya Hai
Mrit Sagar Kya Hai

मृत सागर इजराइल में स्थित है मृत सागर यह नाम सुनने में जितना अजीब लगता है यह सागर उससे भी ज्यादा अजीब है । यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, इसमें आप कभी नहीं डूबेंगे अगर आप अपने हाथ पैर सीधे भी कर ले तब भी आप इसमें नहीं डूबेंगे मृत सागर में जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियां आकर गिरती है । मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं ये खनिज पदार्थ वातावरण के साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण बनाते हैं ।
आम पानी की तुलना में मृत सागर के पानी में 20 गुना ज्यादा ब्रोमीन, 50 गुना ज्यादा मैग्नीशियम और 10 गुना ज्यादा आयोडीन होता है । ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैग्नीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ करता है, जबकि आयोडीन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है ।

मृत सागर की खासियत क्या है?

Mrit Sagar Kya Hai
Mrit Sagar Kya Hai

सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई कंपनियां मृत सागर से ली गई चीजों पर आधारित सौंदर्य प्रसाधन बनाती है । इसके गर्म सल्फर सोते और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं खासकर अर्थराइटिस और जोड़ो से संबंधित बीमारियों के इलाज में लेकिन पिछले कुछ सालों से मृत सागर तेज गति से सिमट रहा है पिछले 40 सालों में इसके पानी का तल 25 मीटर कम हो गया है । ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि 2050 तक शायद यह पूरी तरह गायब हो जाएगा ।
मृत सागर का जल चीजों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे कामों के उपयोग में भी आता है । इसके अलावा मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को क्लियोपैट्रा की खूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है, कहा जाता है क्लियोपैट्रा इसी सागर की मिट्टी को अपने चेहरे पर लगाती थी जिस कारण वह इतनी खूबसूरत थी ।


उमड़ती है भारी भीड़

अरस्तु ने भी इस सागर के जल का महत्व समझाया है । हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिजॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है इसके पास अनेक पिकनिक स्पॉट और होटल बनाए गए है । हर समय यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है, छुट्टीयो और मौज मस्ती के अन्य मोको पर लोग सागर में तैराकी का लुफ्त उठाते है, किनारों पर आकर लोग इसका काला कीचड़ अपने शरीर व चेहरे पर लगाते हैं, माना जाता है कि यह कीचड़ ना सिर्फ त्वचा को निखारता है बल्कि इसमें कई बीमारियों को समाप्त करने का गुण है ।

About The Post 

इस आर्टिकल में Mrit Sagar Kya Hai से संबंधित मृत सागर क्या है के बारे में बताया गया है अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें । अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कुछ भी पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करकर बताएं, हम आपको जवाब जरूर देंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, Please let me know