शिव जी का सबसे चमत्कारी मंदिर Most Mysterious Shiva Temple In Hindi

Shiv Ji Ka Chamatkari Mandir
Shiv Ji Ka Chamatkari Mandir


Shiv Ji Ka Sabse Chamatkari Mandir Jise Dekh Puri Duniya Hairan Hai

वैसे तो नाग हमेशा से ही शिवजी के गले में रहता है नागों को शिवजी से जोड़कर देखा जाता है भगवान शिव के साथ नाग की भी पूजा की जाती है लेकिन क्या आपने कभी ऐसे मंदिर के बारे में सुना है जहां एक सांप रोजाना मंदिर में आता है और भगवान शिव की पूजा कर जाता है । जी हां आपने सही सुना है यह नाग 5 घंटे तक लगातार शिवलिंग की पूजा करता है और फिर चला जाता है ऐसा क्यों होता है ये आज भी एक रहस्य है चलिए जानते हैं इस मंदिर और यहां घटने वाली घटना के बारे में । शिव जी का यह चमत्कारी मंदिर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सलीमाबाद गांव में है यह प्राचीन शिव मंदिर है जहां कई सालों से लगातार नाग पूजा करने आता है पहले मंदिर में कोई पुजारी नहीं हुआ करता था लेकिन जब ऐसा देखा गया तो भक्त भी वहां जाने लगे और इस चमत्कार को देखकर हैरान रह गये ।
ये नाग रोज सुबह 10:00 बजे आता है और यह उसका तय समय है वह कभी लेट नहीं होता , मंदिर में आने के बाद वह मंदिर में 5 घंटे रहता है उसके बाद वो  3:00 बजे वापस चला जाता है इस दौरान मंदिर के गेट बंद कर दिए जाते हैं जिससे वहां कोई ना जा पाए । इस मंदिर को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं और अपनी मुरादे पूरी करकर वापस जाते हैं आमतौर पर सांप को देखकर सब डर जाते हैं लेकिन इस नाग को देखकर कोई भी नहीं डरता सभी इसे सम्मान की निगाहों से देखते हैं और भगवान शिव के साथ इस नाग के दर्शन करने की कोशिश करते हैं ।
आज तक इस सांप ने ना तो किसी को डराया और ना ही काटा है जब नाग आता है तो पुजारी खुद ही गेट लगा देते हैं और जाने के बाद गेट खोला जाता है यह नाग यहां कितने सालों से भगवान शिव की सेवा कर रहा है इस बात की जानकारी किसी को नहीं है लेकिन कहां जाता है पिछले 20 सालों से जब से लोग यहां आने लगे हैं तभी से वो इस मंदिर में नाग को देख रहे हैं । जो कि भगवान शिव की पूजा करता है मंदिर में नाग भगवान शिव के चारों तरफ लिपटा रहता है और पूजा करता है यह अपने आप में एक अद्भुत चमत्कार है जो हर किसी को देखने को नहीं मिलता है ।
नाग को लेकर यहां आस पास कई सारी कहानियां प्रचलित है कि यह वही नाग है जो भगवान शिव अपने गले में लगाकर रखते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह नाग सौ सालों से भगवान शिव की पूजा करने आता है । लेकिन आज तक कोई नहीं जान सका कि ऐसा क्यों होता है कि एक नाग मंदिर में भगवान शिव की पूजा करना आता है और वह भी तय समय पर , आप भी इस मंदिर के दर्शन जरूर कीजियेगा और चमत्कार को भी देखियेगा ।

About The Post 

इस आर्टिकल में Shiv Ji Ka Chamatkari Mandir से संबंधित शिव जी के सबसे चमत्कारी मंदिर के बारे में बताया गया है अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें । अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कुछ भी पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करकर बताएं, हम आपको जवाब जरूर देंगे ।


एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, Please let me know