दुनिया के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्य Unsolved Mysteries In Hindi

Duniya Ke Sabse Bade Ansuljhe Rahasya Jin Per Aapko Yakin Nahin Hoga

यह दुनिया अद्भुत रहस्यों से भरी पड़ी है कुछ रहस्य तो ऐसे हैं जिन पर यकीन करना बेहद मुश्किल है ऐसे रहस्य जिन्हें अब तक कोई नहीं सुलझा पाया । वैज्ञानिक भी इन रहस्यों के आगे हैरान हैं तो आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकार आपको भी यकीन नहीं होगा ।

Sabse Bade Ansuljhe Rahasya
Sabse Bade Ansuljhe Rahasya


D. B. Cooper

आपने प्लेन हाईजैक की कई घटनाओं की के बारे में सुना होगा लेकिन ऐसी ही एक असल कहानी अमेरिका के इतिहास में भी दर्ज है । यह घटना 24 नवंबर सन् 1971 की है जब एक डीबी कूपर नाम के आदमी ने अमेरिकी जहाज वोइन्ग 727 को बिना किसी हथियार के ही हाईजैक कर लिया था और विमान में रखे 20 डोलर के 10 हजार नोटों के साथ एक पैराशूट की मदद से जहाज से कूद गया था । लेकिन उसके बाद उसके साथ क्या हुआ वह कहां गया , इस बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई । कई सीक्रेट एजेंसीस ने भी इस सिक्रेट को सुलझाने की कोशिश की , लेकिन कोई भी डीबी कूपर के बारे में आज तक सुराग नहीं ढूंढ पाया इसलिए इस घटना को अमेरिकी इतिहास में सबसे रहस्यमयी माना जाता है ।

The Lost City Of Atlantis 

इस रहस्यमय शहर के बारे में कहते हैं यह शहर एशिया महादीप से भी बड़ा था लेकिन एक दिन अचानक से यह समुद्र में समा गया जिसे इतिहासकार आज भी खोजने में लगे हुए हैं । ऐसा माना जाता है कि ग्रीक सभ्यता का यह शहर अटलांटिक महासागर के एक टापू पर स्थित था इस शहर को पूरे यूरोप का केंद्र भी कहां जाता है । इस शहर के समय समय पर महासागर में दफन होने के सबूत भी मिलते रहे हैं लेकिन इतना बड़ा शहर समुद्र में अचानक से कैसे गायब हो गया आज तक वैज्ञानिकों के लिए भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है जिसके बारे में आज तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है ।

Death Valley Of California 

कैलिफ़ोर्निया की डेथ वैली मैं यह जगह बेहद रहस्यमयी मानी जाती है क्योंकि यहां पड़े हुए पत्थर अपने आप चलने लगते हैं और अपने पीछे निशान छोड़ देते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है । यह भारी भरकम पत्थर रहस्यमय तरीके से इस घाटी की सतह पर चलते हैं इतना वजन होने के बावजूद भी यह पत्थर खिसक जाते हैं और अपने पीछे निशान छोड़ देते हैं । लोगों का मानना है कि यह पत्थर हवा की वजह से खिसकते है लेकिन इतने बड़े पत्थर सिर्फ हवा की वजह से खिसके ऐसा मुमकिन नहीं है और यह पत्थर जो अपने पीछे निशान छोड़ते हैं वह कई सो सालों तक ऐसे ही बने रहते हैं इस जगह का रहस्य आज तक कोई नहीं सुलझा पाया ।

Overtoun Bridge Scotland 

स्कॉटलैंड देश के मिल्टन गांव के पास एक बेहद ही रहस्यमय ब्रिज मौजूद है जिसके बारे में कहां जाता है यह ब्रिज वहां से गुजरने वाले कुत्तों को आत्महत्या करने के लिए अपनी और आकर्षित करता है । इस ब्रिज से कूदकर अब तक लगभग 600 कुत्ते आत्महत्या कर चुके हैं चौंकाने वाली बात तो यह थी कि सभी कुत्तों ने आत्महत्या करने के लिए एक खास जगह को ही चुना था । कुछ लोगों का मानना है कि यह ब्रिज एक ऐसी रहस्यमय जगह है जहां पर जिंदा और मृत लोगों की दुनिया मिलती है ऐसा माना जाता है कुत्ते इन अदृश्य शक्तियों को देख सकते हैं । इन सब घटनाओं को देखते हुए वहां की सरकार ने इस ब्रिज पर बोर्ड लगाकर अपने कुत्ते को इस ब्रिज पर सावधानी से रखने का आदेश भी दिया है ।

The Mystery Of Easter Island

चिली देश में ईस्टर आईलैंड नामक एक बेहद रहस्यमय  द्वीप मौजूद है इसके बारे में ऐसा कहां जाता है कि यहां लगभग 600 रहस्यमय मूर्तियां मौजूद है जो आकार में 100 टन वजनी और 34 से 40 फिट लंबी है । इनकी सबसे खास बात यह है कि यह सभी मूर्तियां देखने में लगभग समान लगती है ऐसा कहां जाता है इन मूर्तियों पर प्रहार करने पर छोटी मोटी खरोच के अलावा कोई नुकसान नहीं पहुंचता । इस आईलैंड पर जब किसी के रहने के सबूत आज तक नहीं मिले तो यह मूर्तियां रहस्यमयी तरीके से यहां कैसे आ गई , यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है ।

About The Post 

इस आर्टिकल में Sabse Bade Ansuljhe Rahasya से संबंधित सबसे बड़े अनसुलझे रहस्यों के बारे में बताया गया है अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें । अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कुछ भी पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करकर बताएं, हम आपको जवाब जरूर देंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, Please let me know