मध्य प्रदेश में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह | Best Places To Visit In Madhya Pradesh In Hindi

Madhya Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah
Madhya Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah

Madhya Pradesh(MP) Mein Ghumne Ki Sabse Acchi Aur Khubsurat Jagah

मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है । मध्य प्रदेश को भारत का दिल भी कहां जाता है क्योंकि यहां के पर्यटन स्थल आपका दिल जीत लेंगे । यह राज्य अपने ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों, किलो और महलों के लिए प्रसिद्ध है । यहां पर कई नेशनल पार्क है जहां पर आप कई प्रकार के जंगली जीव जंतुओं को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं । यह पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है क्योंकि यहां पर गुफाएं, झरने और जंगलों जैसे प्राकृतिक अजूबे हैं जिन्हें देखकर आपका भी मन यही बसने को करेगा और आपको भी प्रकृति से लगाव हो जाएगा । आज हम आपको मध्य प्रदेश में घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे ।

जबलपुर 

जबलपुर मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे आबादी वाला जिला है । जबलपुर शहर नर्मदा नदी के उत्तर में पहाड़ियों से घिरे झीलों और मंदिरों के बीच स्थित है । इस नगर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय भी है और यहां मध्य प्रदेश राज्य के समस्त न्यायाधीशों की ट्रेनिंग भी होती है । इस शहर का नाम पहले जबलपुरम था क्योंकि इसका संबंध महर्षि जवाले से जोड़ा जाता है । 2011 के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर शहर की जनसंख्या 24 लाख 63 हजार है यहां हिंदू 79% और इस्लाम 15% है बाकी अन्य धर्म के लोग रहते हैं । जबलपुर शहर में मदन महल में स्थित तालाब और राजाओं द्वारा बनाए कई मंदिर है जो इस स्थान की प्राचीन महिमा की जानकारी देते हैं ।

जबलपुर मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • संग्राम सागर लेक
  • मदन महल किला
  • पिसनहारी की मढ़िया और जैन मंदिर
  • भेडाघाट
  • रानी दुर्गावती स्मारक और संग्रहालय
  • धुआंधार जल प्रपात
  • संगमरमर की चट्टाने
  • गुरुद्वारा ग्वारी घाट
  • शिव मंदिर कचनार सिटी
  • बरगी डेम
  • डुमना नेचर रिजर्व पार्क
  • बाजनामठ भैरव बाबा मंदिर

इंदौर

इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम से ही इस शहर का नाम इंदौर रखा गया है यह मध्य प्रदेश का सबसे आबादी वाला शहर है । यह भोपाल से 190 किलोमीटर दूरी पर स्थित है इंदौर को केवल मध्यप्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे सेंट्रल का फाइनेंसियल, कमर्शियल और एजुकेशनल हब माना जाता है । आईआईटी इंदौर और आई आई एम इंदौर भारत के सबसे बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट है । यह भारत का सबसे साफ सुथरा शहर है 2020 में इंदौर की कुल आबादी 33 लाख है । इंदौर की सुदामा नगर कॉलोनी पूरे एशिया में सबसे बड़ी कॉलोनी है । इंडिया की पहली प्राइवेट प्रोकास्टिंग चैनल रेडियो मिर्ची भी इंदौर से ही शुरू हुई है । इंदौर की राजारमन सेंट्रल फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इंडिया के महत्वपूर्ण रिसर्च सेंटर है ।

इंदौर मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • मुहदी जलप्रपात
  • नेहरु पार्क
  • रजवाड़ा पैलेस
  • लालबाग पैलेस
  • कांच मंदिर
  • केंद्रीय संग्रहालय
  • टाउन हॉल
  • चोखी ढाणी
  • पाताल पानी वाटर फाल्स 

ओरछा

मध्य प्रदेश का ओरछा बुंदेलखंड की धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है । कहते हैं 1501 ईसवी में बुंदेल राजा रुद्र प्रताप सिंह ने ओरछा का किला बनाकर ओरछा नगरी बसाई थी । 1554 ईसवी में ओरछा की तीसरे राजा मधुकर शाह की पत्नी रानी रानी कोवरी गणेश ने अयोध्या जाकर श्री राम जी की प्रतिमूर्ति के रूप में भगवान को साक्षात ओरछा में लाने का संकल्प लिया और भगवान की स्थापना के लिए चतुर्भुज मंदिर का निर्माण आरंभ करवा दिया । रानी ने तपस्या की और भगवान राम ने बाल रूप में उन्हें दर्शन दिया था । आज भी ओरछा का शासन रामराजा सरकार के नाम से चलता है । चतुर्भुज मंदिर ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है ।

ओरछा मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • ओरछा किला
  • जहाँगीर महल
  • चतुर्भुज मंदिर
  • रामराजा मंदिर
  • लक्ष्मी मंदिर
  • फूल बाग
  • पालकी महल
  • खाना हम्माम
  • हरदौल पैलेस
  • प्रवीण महल

भोपाल

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं भोपाल शहर आज आधुनिक शहर के रूप में पूरी तरह बदल गया है । 2020 में इसकी आबादी 24 लाख है भोपाल शहर ने अपने विकास और विस्तार के अनेक मंजिलों को तय किया है भोपाल को पूरे भारत में झीलों की नगरी और नवाबों का शहर कहा जाता है । भोपाल एक ऐतिहासिक शहर के रूप में जाना जाता है जिसकी गिनती देश के सबसे आकर्षक और दिलचस्प स्थलों में होती है भोपाल शहर दिल्ली से लगभग 710 किलोमीटर दूरी पर स्थित है । भोपाल का इतिहास मुगल वंश से जुड़ा हुआ है इस शहर की स्थापना 11वीं शताब्दी में हुई थी । 1 जून सन 1949 में लगभग सवा दो सालों के बाद यह भारत का एक स्वतंत्रत हिस्सा बना । 

भोपाल मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • ताज –उल –मस्जिद
  • जामा मस्जिद
  • मोती मस्जिद
  • ईदगाह
  • शौकत महल
  • भारत भवन
  • वन विहार
  • मानव संग्रहालय
  • गुफा मंदिर
  • झीलें
  • शौर्य स्मारक 

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 1968 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था और 1993 में इसे टाइगर रिजर्व डिक्लेअर किया गया था । 760 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है यह हाईएस्ट डेंसिटी वाला इंडिया का टाइगर रिजर्व है । किवदंती के अनुसार भगवान राम ने अपने बंधु लक्ष्मण जी को यह किला दिया था इसलिए इसका नाम बांधवगढ़ पढ़ा था । यह किला 2000 साल पुराना है इंडिया का पहला वाइट टाइगर मोहन भी बांधवगढ़ नेशनल पार्क में ही मिला था । इस किले के बारे में कहां जाता है टीपू सुल्तान ने अपनी सेना के साथ मिलकर इस किले को चारों तरफ से घेर लिया था । 6 महीने अपनी सेना लेकर वह यहां बैठा रहा और हारकर चला गया लेकिन वह इस किले पर विजय प्राप्त नहीं कर सका । यहां कई तालाब है जो कभी नहीं सूखते, यह भगवान विष्णु की शयन अवस्था में बहुत बड़ी मूर्ति थी ।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • टाइगर्स बांधवगढ़ फोर्ट
  • नीलगाय
  • गौर (भारतीय बाइसन या जंगली सांड)

उज्जैन

उज्जैन के कण-कण में शिव का वास है यहां आपको कदम कदम पर भगवान शिव और भैरव जी के मंदिर मिल जाएंगे । यहां पर भगवान सूर्य, शिव जी और मां भगवती एक साथ विराजमान हैं । उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण ने आकर शिक्षा ग्रहण की थी और उज्जैन एकमात्र ऐसा शहर है जहां दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग रखा गया है जो स्वयं भगवान शिव ने रखा था । भगवान सूर्य के पुत्र कर्ण का अंतिम संस्कार उज्जैन की शमशान घाट में हुआ था । भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को भस्म कर दिया था उनकी उत्पत्ति वापस महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में ही हुई थी ।

उज्जैन मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • महाकालेश्वर मंदिर
  • गोपाल मंदिर
  • चिंतामन गणेश मंदिर
  • क्लॉक टावर
  • कालभैरव मंदिर 
  • इंद्रा गाँधी स्टेचू
  • मंगलनाथ मंदिर 
  • राम घाट
  • हरसिद्धि मंदिर 

पंचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश में स्थित है दूर दूर तक फैली हुई पर्वतीय घाटियां, बहते झरने और अध्यात्मिक पर्यटन स्थल ही पंचमढ़ी की खास पहचान है । प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है इस हिल स्टेशन की खोज ब्रिटिश सेना के कैप्टन जेम्स फोरस्मिथ ने की थी तभी से यह जगह टूरिस्ट प्लेस में विकसित होती चली गई । यह अपने प्राकृतिक नजारों और मौसम के लिए जानी जाती है पांडव अपने वनवास के दौरान यहां पर रहे थे । बौद्ध भिक्षुओं ने भी यहां पर शरण ली थी इसलिए हिंदुओं और बोधो के लिए इसका अलग ही धार्मिक महत्व है ।

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • धूपगढ़
  • अप्सरा विहार
  • जटाशंकर
  • पनार पानी
  • पांडव गुफा
  • चोरागढ़ मंदिर
  • रजत प्रपात
  • बड़े महादेव
  • महादेव मंदिर
  • राजेन्द्रगिरी सनसेट पॉइंट
  • प्रियदर्शनी पॉइंट
  • हांड़ी कोह
  • जमुना जल प्रपात
  • महादेव गुफा
  • सतपुड़ा नेशनल पार्क

ग्वालियर

ग्वालियर मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है यह एक ऐतिहासिक शहर है । यहां प्राचीन स्मारक, किले और महल पिछले युग की छवि प्रदान करते हैं । ग्वालियर शहर को गालव ऋषि की तपोभूमि भी कहां जाता है । छठी शताब्दी के आस-पास राजा सूरज सेन पाल एक अज्ञात बीमारी से जूझ रहे थे तब ग्वालिया नाम के एक संत ने उन्हें ठीक करकर जीवनदान दिया था उन्हीं के नाम पर शहर का नाम ग्वालियर रखा गया था । 2011 की जनगणना के अनुसार ग्वालियर जिले की कुल जनसंख्या 20 लाख 30 हजार से भी अधिक है ।

ग्वालियर मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • मान सिंह पैलेस
  • ग्वालियर फोर्ट
  • जय विलास पैलेस
  • सिंधिया संग्रहालय
  • तानसेन तेली का मंदिर
  • सासबहू मंदिर

खजुराहो

भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित मध्यकालीन मंदिरों के शहर खजुराहो का पूरी दुनिया में नाम है । खजुराहो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है यहां बड़ी संख्या में प्राचीन हिंदू और जैन मंदिरों के समूह है । यहां खजूर के पेड़ होने के कारण इसका नाम खजुराहो रखा गया । खजुराहो में पत्थरों से निर्मित मंदिर और उनमें बनाई गई मूर्तियां अपने आप में अनोखी हैं खजुराहो देश के सर्वोत्कृष्ट मध्यकालीन स्मारकों के लिए मशहूर है । खजुराहो के मंदिर और वहां की मूर्तियों के साथ दुनियाभर के पर्यटक प्रेम के इस अलौकिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं । यहां के मंदिर में सम्भोग की विभिन्न मुद्राओं में मूर्तियों को बनाने का महत्व और उसके रहस्य को लोग यहां आकर समझना चाहते हैं । खजुराहो को 1 हजार साल पहले चंदेल वंश के राजाओं ने अपने राज्य की प्रथम राजधानी खजुराहो को बनाया । खजुराहो के पश्चिमी समूह के मंदिरों में कंदरिया महादेव का मंदिर भव्य और विशाल है ।

खजुराहो मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • कंदरिया महादेव मंदिर
  • लक्ष्मण मंदिर
  • विश्वनाथ मंदिर
  • पार्स्वनाथ मंदिर
  • चित्रगुप्त मंदिर 
  • बीजामंडल मंदिर
  • मतंगेश्वर
  • देवी जगदम्बा
  • चौसठ योगनी
  • वामन मंदिर
  • दुल्हादेव मंदिर

कान्हा टाइगर रिजर्व

कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित है यह सबसे प्रसिद्ध बांध परियोजना संरक्षित क्षेत्र में से एक है । यह वन्य प्राणियों का स्वर्ग है इसके घास के मैदान हिरणों के लिए अनुकूल है । बारहसिंघा यहां के खास प्राणी  है पहले इनकी संख्या 1000 थी अब इनकी संख्या 350 रह गई है यह सिर्फ यही पाए जाते हैं । यहां हर वर्ष 50 हजार लोग वन्यजीव देखने कान्हा आते हैं यहां अनेक प्रकार के पशु पक्षी पाए जाते हैं यहां पर ज्यादातर पर्यटक बाघ को देखने आते हैं । यहां के हाथी चलाने वाले जंगल कला में इतने निपुण हैं जो यहां के अनोखे दृश्य दिखाते हैं । यहां के जंगल और आसपास का नजारा प्राकृति प्रेमियों के लिए शानदार स्थल है यहां बहता पानी यहां की सुंदरता को और बढ़ा देता है । यहां पर विभिन्न प्रकार के सुंदर फूल और अनोखे पेड़ पाए जाते हैं ।

कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में घूमने की जगह

  • टाइगर्स
  • बेरसिंघा
  • सनसेट पॉइंट
  • जीप सफारी

About The Post

इस आर्टिकल में Madhya Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah से संबंधित मध्य प्रदेश में घूमने की सबसे अच्छी और खूबसूरत जगहों के बारे में बताया गया है अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें । अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कुछ भी पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करकर बताएं, हम आपको जवाब जरूर देंगे ।



एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, Please let me know